पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित बीकॉम, एमबीए कर चुका है। वह आईडीबीआई, आईसीआईसीआई, एसबीआई बीमा के क्षेत्र में सेल्स एक्जीक्यूटिव व बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर काम कर चुका है।
इसी की आड़ में वह फेसबुक, लिंकडीन व अन्य सोशल साइट के जरिए लोगों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता है। उनसे 50 हजार से एक लाख रुपये वसूलकर नौकरी दिलाने का वादा करता है। पुलिस आरोपी के मोबाइल के जरिये अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।