फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैग्नम फ्रॉड से जुड़े हैं अभिनेत्री महिमा चौधरी के तार

Wed, 14 Aug 2013 01:57 AM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
निवेशकों के लाखों रुपये हड़पने की आरोपी मैग्नम फाइनेंस कंपनी के खिलाफ दर्ज छह मुकदमों की तफ्तीश के लिए विभिन्न थानों के पांच दरोगाओं की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी के कंपनी से रिश्तों की भी पड़ताल की जाएगी। जालसाजी का शिकार बने निवेशकों ने महिमा पर संचालकों से साठगांठ का आरोप लगाया है।

एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित मैग्नम फाइनेंस कंपनी के संचालक अरुण कुमार चतुर्वेदी, वरुण कुमार चतुर्वेदी एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ जालसाजी, बलवा, मारपीट, अमानत में खयानत, गंभीर चोट पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इनमें निवेशकों ने आरोप लगाया है कि लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर संचालकों ने अपने सहयोगियों की मदद से लाखों रुपये जमा कराए।

रकम लौटाने के समय टालमटोल शुरू की। तगादे पर सहयोगियों की मदद से धमकाया। कई निवेशकों को पीटकर खदेड़ दिया।

जालसाजी का शिकार बने निवेशकों की शिकायत पर छह मामले दर्ज किए गए थे। लाखों की जालसाजी के मुकदमों की निष्पक्ष तफ्तीश के लिए पांच दरोगाओं की टीम गठित की गई है।

इसमें हजरतगंज कोतवाली के एसआई श्याम चंद्र त्रिपाठी, महानगर कोतवाली के तरुण कुमार पांडेय, हसनगंज कोतवाली के राजेंद्र सिंह, नाका कोतवाली के टीपी वर्मा व राजीव सिंह शामिल हैं।

टीम द्वारा की जा रही तफ्तीश पर सीओ गोमतीनगर विद्यासागर मिश्रा की नजर रहेगी। विद्यासागर तफ्तीश की प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

मालूम हो, निवेशक आसिफ खां रब्बानी की तहरीर पर गुडंबा थाने में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने विगत दिनों कंपनी के संचालक वरुण कुमार चतुर्वेदी व सुरक्षा गार्ड विपिन कुमार को गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने मांगा ब्यौरा
एसएसपी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मैग्नम फाइनेंस कंपनी के संचालकों व सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों का ब्यौरा मांगा है।

गुडंबा पुलिस द्वारा छहों मुकदमों व अन्य कार्रवाई का विवरण प्रवर्तन निदेशालय को भेजा जा रहा है।

कंपनी के प्रचार को आई थी महिमा
जालसाजी का शिकार निवेशकों ने पुलिस को बताया कि मैग्नम फाइनेंस कंपनी के एक कार्यक्रम में आई अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कंपनी की योजनाओं का प्रचार किया था।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से कंपनी से जुड़कर लाभ कमाने की पेशकश की थी। इस पर अनेक लोगों कंपनी से जुड़ने के साथ लाखों का निवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें