फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में एनकाउंटर के 17 साल बाद हुआ मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश, जानिए क्या था मामला

Thu, 29 Mar 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठाकुरगंज इलाके में 17 साल पहले कथित मुठभेड़ में दो बदमाशों के मारे जाने के मामले में डीएम कौशलराज शर्मा ने बुधवार को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एसीएम-2 को जांच अधिकारी नामित किया है। 

विज्ञापन


ठाकुरगंज पुलिस ने खड़जा कुल्हड़ भट्ठा जंगल में 24 अप्रैल 2001 को बंथरा थाने के गांव खटोला निवासी राजेंद्र रावत व कृष्णानगर के आजादनगर निवासी महेंद्र सिंह नेगी का एनकाउंटर किया था। दोनों के परिवारीजनों ने फर्जी मुठभेड़ में मार गिराने का आरोप लगाए थे।

पुलिस की तरफ से दोनों पर कातिलाना हमले का केस दर्ज करके फाइल बंद कर दी गई थी। इस मामले में डीएम ने एसीएम-2 एसके सिंह को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि दोनों की मौत के कारण व परिस्थितियों और विभिन्न बिंदुओं की जांच करके रिपोर्ट सौंपें।
विज्ञापन


नामित जांच अधिकारी एसीएम-2 ने बताया कि जिस किसी व्यक्ति को मुठभेड़ के संबंध में जानकारी व बयान दर्ज कराना हो वह किसी भी कार्यदिवस में कलेक्ट्रेट स्थित एसीएम-2 के कोर्ट कक्ष में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर बयान दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें