फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफेंड के शौक पूरे करने के लिए वो करने लगा ऐसा काम

Thu, 05 Sep 2013 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नाका पुलिस ने बुधवार देर रात महिला का पर्स लूटकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के पास से लूटा गया पर्स व जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि गर्लफेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए वारदात करने को मजबूर हुआ। नक्खास निवासी आदिल ने देर रात हजरतगंज क्षेत्र में महिला का पर्स लूटा और बाइक से भाग गया था।

पीड़ित महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने बिना नंबर की बाइक लेकर नत्था तिराहा के पास रोकना चाहा तो वह भागने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर विजय नगर मार्ग पर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से लूटा गया पर्स बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने गर्लफैंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए लुटेरा बनने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी के कंधे पर उसकी गर्लफैंड का नाम भी गुदा मिला। कड़ी पूछताछ में उसने जिले व गैर जनपद में तकरीबन 150 चेन व पर्स लूट करने की बात स्वीकार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें