लखनऊ के दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक और एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की जिसके बाद पता चला कि ये औरैया के अजीतमल थानाक्षेत्र से भागे हुए प्रेमी-प्रेमिका मंजीत सिंह और अनामिका थे। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदार थे जिसके चलते घरवाले उनकी शादि के लिए तैयार नहीं थे। माना जा रहा है कि घर से भागने के बाद कोई रास्ता न सूझने पर दोनों ने आत्महत्या कर ली।