गुडंबा में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार शाम एक सराफा
व्यवसायी से दस लाख के गहनों से भरा बैग लूट लिया।
दुकान बंद कर रहे बेटे
ने बदमाशों के पीछे बाइक दौड़ाई लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। वारदात से
आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की
मांग की है।
जानकीपुरम के सेक्टर-एच
निवासी गोविंद प्रसाद वर्मा की पहाड़पुर चौराहे के पास न्यू श्याम ज्वैलर्स
नाम से दुकान है। बेटे सत्यम के अनुसार शाम 7:30 बजे दुकान बंद की।
करीब
पांच किलो चांदी व 250 ग्राम सोने के गहने से भरा बैग लेकर पिता बाहर निकले
और सत्यम दुकान बंद कर रहा था। इस बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने धक्का
देकर गोविंद से बैग छीन लिया।
सड़क पर गिरे गोविंद के शोर मचाने पर सत्यम
पलटा और बाइक स्टार्ट कर बदमाशों के पीछे लगा दी। करीब चार किमी तक पीछा
करने के बावजूद बदमाश बच निकले।
वारदात की जानकारी पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष
राममूर्ति यादव ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की।
सत्यम ने पुलिस को
बताया कि काली बाइक को दौड़ा रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पिछली
सीट पर सवार लुटेरे ने मंकी कैप से चेहरा छुपा रखा था।
पुलिस ने रिपोर्ट
दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की है। पुलिस को शक है कि रैकी या सटीक
मुखबिरी पर वारदात अंजाम दी गई है। लुटेरों ने किसी हथियार का इस्तेमाल किए
बगैर बैग लूटा और भाग निकलने में सफल रहे।