फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटल कॉक उतराने में गिरी दीवार,छात्र की मौत

Tue, 07 Jan 2014 09:27 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल के रायपुर गांव में सोमवार सुबह दीवार गिरने से छात्र मलबे में दब गया। बैडमिंटन खेलते समय पास के मकान की छत पर गई शेटल कॉक को उतारने के लिए छात्र दीवार पर चढ़ा था।
विज्ञापन


शोर सुनकर जुटे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार पक्की दीवार पास से गुजरी नाली के चलते सीलन से कमजोर हो चुकी थी।

रायपुर गांव निवासी प्रेम शुक्ला का बेटा सर्वेश उर्फ अन्नू उर्फ ओमवीर शुक्ला (22) कस्बा स्थित आदर्श सत्येंद्र सिंह महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओमवीर सुबह नौ बजे घर के बाहर दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इस दौरान शटल कॉक पास स्थित रघुवीर के मकान की छत पर चली गई।

सर्वेश दीवार के छज्जे के सहारे छत पर चढ़कर उसे उठाने गया था। उतरते समय पक्की दीवार गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर उसे निकाला और पास के अस्पताल ले गए।

सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे, लेकिन सर्वेश की मौत हो चुकी थी। परिवार के अनुसार पक्की दीवार के पास से नाली गुजरी है। सीलन के चलते कमजोर हो चुकी दीवार जोर पड़ते ही गिर गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस पूरी जानकारी के बाद लौट गई। इसके बाद पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें