फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ज्वैलरी शोरूम में डकैती व हत्या: मालिक राजीव की हालत नाजुक, सीने में लगी थीं दो गोलियां

Sun, 03 Mar 2019 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
घायल शोरूम मालिक राजीव कुमार गुप्ता। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में शनिवार रात आलमबाग के आरके ज्वैलर्स के शोरूम में दो लोगों की हत्या व लूट की वारदात में दो गोलियां लगने से घायल हुए शोरूम के मालिक राजीव कुमार गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।



शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गोलियां बरसाते हुए शोरूम में घुसे बदमाशों ने दो लोगों की हत्या कर लाखों की लूट को अंजाम दिया।

लूटपाट कर रहे बदमाशों को पास में स्थित एक निजी बैंक के एटीएम देशराज ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी गोलियों से भून दिया था।

वारदात से भड़के व्यापारियों व सराफा मंडल के पदाधिकारियों ने वारदात के विरोध में रविवार को बंद का एलान किया है।

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें