फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलटैक्स के रिटायर्ड अफसर के यहां छापा, 45 लाख के सोने के सिक्के मिले

Wed, 15 Mar 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में सेलटैक्ट के रिटायर्ड अफसर के यहां आयकर विभाग के छापे में अकूत दौलत बरामद हुई है। आयकर की टीम को 45 लाख रुपये के सोने के सिक्कों सहित जमीन में करोड़ों रुपये के निवेश के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने सेल टैक्स के रिटायर्ड अफसर सुशील कुमार श्रीवास्तव के आशियाना स्थित दो ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा।

सोने और चांदी का कारोबार करने वाली फर्म मेसर्स ओम सात्विक आयुष के शोरूम और आशियाना स्थित आवास के-1202 की सघन जांच में डेढ़ किलो सोने के सिक्के और कैश बरामद हुआ। इसके अलावा सुशील कुमार ने करोड़ों रुपये का निवेश प्लॉट, भूखंड, अपार्टमेंट में किया है।

आयकर टीम ने निवेश के सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। आयकर टीम आवास और शोरूम की जांच कर रही है। दस्तावेजों में काली कमाई करने में साथ देने वालों के नाम भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें