फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे में चली बंदूक, मासूम की गई जान

Tue, 04 Mar 2014 08:43 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना के रुचि खंड में एडीओ पंचायत के बेटे के बर्थडे व मुंडन संस्कार की पार्टी में सोमवार रात हर्ष फायरिंग ने दावत खाने आए एक मासूम की जान ले ली। इससे पार्टी में अफरातफरी मच गई। हर्ष फायरिंग करने वाले के साथ मेहमान भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को एक कार में लादकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच वह दम तोड़ चुका था। मौके पर मौजूद लोगों में से कोई भी फायरिंग करने वालों के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सका है। आरोपी का पता लगाने के लिए समारोह की वीडियो रिकार्डिंग खंगालने के आदेश दिए गए हैं।


रजनी खंड निवासी निखिल तिवारी (11) अपने दोस्तों के साथ साथ सोमवार रात रुचि खंड के संस्कार लॉन में एडीओ पंचायत अरविंद चौधरी के बेटे सामर्थ के बर्थडे एवं मुंडन संस्कार की दावत खाने गया था। सामर्थ के बर्थडे का केक काटते ही नशे में धुत तीन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक रिवॉल्वर से निकली गोली पास में खड़े निखिल के सीने में लग गई। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके साथ पार्टी में अफरातफरी मच गई। फायरिंग कर रहे तीनों लोग भाग निकले। मेहमान भी खिसकने लगे। इस बीच एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।

हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत का पता चलते ही सीओ व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ बच्चों से तहकीकात में पता चला कि निखिल के पिता रामू तिवारी उन्नाव के मौरावां क्षेत्र के मूलनिवासी हैं। वह  पत्नी किरन के साथ गांव में रहते हैं।

बेटी रजनी व तीन बेटों राहुल, गोविंद व निखिल को पढ़ाई के लिए रजनी खंड स्थित मकान में रखा था। पति-पत्नी अक्सर बच्चों की देखभाल के लिए आते रहते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटा निखिल शिवा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।

धरा रह गया खाना
बर्थडे का केक कटने के बाद दावत शुरू होनी थी। केक काटने के साथ हर्ष फायरिंग में मासूम की जान जाने से पार्टी में आए लोग बिना भोजन किए लौट गए। पुलिस ने मेजबान से पूछताछ शुरू की और बच्चे को अस्पताल ले गई। मेज पर रखा खाना लोगों का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें