फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासीन भटकल ने किया यूपी से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा

Tue, 01 Oct 2013 08:32 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में वर्ष 2007 को हुए विस्फोट के राज अब खुल रहे हैं। इस विस्फोट को इंडियन मुजाहिदीन के सदस्यों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों की गिरफ्त में आए इंडियन मुजाहिदीन के कमांडर यासीन भटकल ने पूछताछ में इस विस्फोट के राज उगल दिए हैं।

यासीन ने जो जानकारी दी है उसके लिहाज से 27 मई 2007 को गोरखपुर ब्लास्ट में आजमगढ़ में हुए विस्फोट में इंडियन मुजाहिदीन के तीन सदस्य शामिल थे। इनमें से एक सदस्य आजमगढ़ का था।

यासीन ने यह भी खुलासा किया है कि आईएम के चार सदस्य आजमगढ़ के हैं। इन्हीं में से एक गोरखपुर के धमाके में शामिल था। बाकी के तीनों को अभी उसने किसी वारदात में इस्तेमाल नहीं किया था।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है यासीन ने इन चारों सदस्यों के नाम जांच एजेंसियों को बताए हैं, लेकिन उनके पतों का सही ठिकाना नहीं बता सका है। इसी वजह से जांच एजेंसियां फौरन ही इन चारों पर हाथ नहीं डाल सकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक आईबी ने एनआईए और एनआई ने एटीएस से इन चारों पर नजर रखने को कहा है। एनआईए और एटीएस ने चारों को तलाशने की साझा मुहिम भी चलाने पर चर्चा की हुई है।
विज्ञापन


असल में पूर्व में आजमगढ़ के कई युवकों के आतंकी संगठनों से जुड़ा होने की बात सामने आ चुकी है और इनमें से कई की धरपकड़ भी हो चुकी है।

कई प्रांतों की जांच एज़ेंसियां आजमगढ़ में छापा-मारी कर चुकी हैं। इसे लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस जिले में सांप्रदायिक संवेदनशीलता खासी बढ़ी हुई थी।

एटीएस के सूत्रों का कहना है कि आजमगढ़ में आईएम के सदस्यों की मौजूदगी की जानकारी होने के साथ ही वाराणसी स्थित एटीएस की इकाई को चौकस कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक एटीएस और एनआईए जल्दी ही इन आतंकियों को दबोचने की कोशिश में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें