रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर से सोमवार की रात तीन अष्टधातु व तीन पीतल की मूर्ति समेत छः मूर्तियां को चोर चुरा ले गये। गंगा नदी की तरफ से मंदिर के अंदर घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। मौके पर कोतवाल व फोरेंसिक की टीम ने घटना की पड़ताल की। मूर्तियों की कीमत करोड़ों मे बताई जा रही है।
पुलिस चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। यह मूर्तियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितने करोड़ की है इसका आकलन पुलिस और पुजारी कर रहे हैं।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोर रायबरेली के हैं या फिर गंगा नदी के दूसरी तरफ फतेहपुर जिले के हैं।