फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के फेर में 'बर्बाद' हो गई पत्रकार!

Mon, 16 Jun 2014 10:26 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बापू भवन सचिवालय में तैनात एक आईएएस के निजी सचिव ने महिला पत्रकार से दोस्ती कर बाल विकास पुष्टाहार में नौकरी का झांसा देकर पौने तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उसे एक कमरे में ले जाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, छेड़खानी की और अश्लील तस्वीरें ले लीं।

ठगी की शिकार महिला ने तगादा किया तो निजी सचिव ने उसे अपने घर बुलाकर पत्नी और परिवारीजनों की मदद से अपमानित किया।

एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके निजी सचिव को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

दोनों के बीच थी पुरानी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक, महिला पत्रकार का आरोप है कि सचिवालय आवागमन के दौरान काफी समय पहले उसकी एक आईएएस के निजी सचिव जय सिंह से मुलाकात हुई।

राजाजीपुरम की टिकैतराय कॉलोनी निवासी जय सिंह ने महिला को सुनहरे भविष्य के ख्वाब दिखाते हुए दोस्ती बनाई। उसे बाल विकास पुष्टाहार में नौकरी का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये झटक लिए।

छह महीने पहले वह महिला पत्रकार को बहाने से वृंदावन कॉलोनी के एक मकान में ले गया। वहां नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर छेड़खानी की और अश्लील फोटो खींच लिए। महिला का कहना है कि दोस्ती के चलते वह होश में आने के बाद भी चुप रही।

इस बीच जय सिंह ने अपनी परिचित एक अन्य महिला से मुलाकात कराई और पत्रकार को कुछ समय उसकी कंपनी में नौकरी करने का सुझाव दिया।

छह महीने बाद भी सरकारी नौकरी न मिलने पर महिला पत्रकार ने तगादा किया तो जय सिंह ने टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने पत्रकार को जान से मारने की दी धमकी

महिला का कहना है कि जय सिंह ने उसे 17 मई को राजाजीपुरम स्थित अपने आवास पर बुलाया। वहां जय सिंह व उसके साढ़ू मनोज ने बातचीत की और अगले दिन आने को कहा।

अगले दिन महिला पत्रकार के पहुंचते ही जय सिंह, उसकी पत्नी सरिता व परिवार के अन्य लोगों ने गालीगलौज और हाथापाई शुरू कर दी। उसे जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया।

इस पर महिला पत्रकार ने दो दिन पहले एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जय सिंह को गिरफ्तार किया है।

अन्य छह आरोपियों के बारे में तहकीकात की जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े जय सिंह ने महिला पत्रकार से दोस्ती व उसे अश्लील एसएमएस करने का जुर्म कुबूला, लेकिन नौकरी के नाम पर ठगी से मुकरता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें