फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में पति ने पटक-पटककर ले ली पत्नी की जान

Fri, 02 Feb 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अरोपी बद्री नारायण, मृतका मंजू देवी।
विज्ञापन

राजधानी के थाना गाजीपुर क्षेत्र के इंदिरानगर इलाके में 35 वर्षीय महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर के सी-ब्लॉक में मंजू दुबे अपने पति बद्री नारायण दुबे और दो बच्चों के साथ रहती थी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि पति ने पत्नी का सिर जमीन में पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी।

पति से पूछताछ में विवाद की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद काफी पहले से चल रहा था, जिसकी सूचना पति ने मृतका के घर वालों को भी दी थी। पुलिस से पूछताछ में ब्रदी नारायण ने यह जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


आरोपी बद्री नारायण सोलर लाइट लगाने का काम करता है। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। दोनों के आठ और दस वर्षीय दो बेटे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें