फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार हो गया पत्नी का सौदा करने वाला

Wed, 26 Feb 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई ले जाकर पत्नी को शराब पिलाने के बाद दोस्तों को सौंपने के आरोपी युवक और उसकी मां को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों को जेल भेज दिया गया है। सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी ने बीते वर्ष दिसंबर में रायबरेली निवासी पति मो. रिजवान, जेठ इरफान, देवर सुहैल सहित सास-ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी।

एसओ शिवा शुक्ला ने बताया कि युवती का निकाह अप्रैल 2012 में हुआ था। ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार परिवार में पंचायत हुई।

इसी बीच रिजवान पत्नी को मुंबई ले गया। आरोप है कि गोरेगांव ईस्ट मुंबई में एक फ्लैट में पत्नी को शराब के नशे में धुत कर दोस्तों के हवाले कर दिया।

अक्तूबर में वह किसी तरह लखनऊ पहुंची और जिस्मफरोशी का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें