राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक स्कूल प्रिंसिपल पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’
महिला ने इस बारे में पटेलनगर कोतवाली में शिकायत भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के दो बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। महिला ने पिछले छह महीने से स्कूल की फीस जमा नहीं की है।
पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना
स्कूल प्रबंधन फीस जमा कराने के लिए दबाव बना रहा है। महिला ने का कहना कि सोमवार को प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल में बुलाया। आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने कहा कि रुड़की से कुछ जानने वाले आ रहे हैं।
पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार
प्रिंसिपल ने महिला को उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। जिस पर महिला को दस हजार रुपए मिलने की बात भी कही।
पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा
प्रिंसिपल ने कहा कि इन पैसो से वह स्कूल की फीस भी जमा करा सकती है। महिला का पति प्राइवेट ड्राइवर है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।