फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्यारी थी नौकरी, पति ने की सुसाइड

Tue, 14 Oct 2014 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर इलाके में करवाचौथ पर पत्नी के न आने से नाराज युवक घर पर सुसाइड नोट छोड़कर कहीं चला गया। कुछ पता न चलने पर भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंदिरानगर के हरिहरनगर निवासी स्टेशनरी व्यवसायी धीरेंद्र द्विवेदी उर्फ उमेश करवाचौथ के मौके पर शनिवार सुबह घर से निकला। देर शाम तक न लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


कुछ पता न लगने पर भाई धर्मेंद्र ने कमरा खंगाला। सुसाइड नोट मिलते ही घर में खलबली मच गई। अनहोनी की आशंका जताते हुए धर्मेंद्र ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन



बताया कि पिछले साल नवंबर में धीरेंद्र की शादी आद्या शुक्ला से हुई थी। जयपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाली आद्या कुछ दिन ससुराल में रही।

इसके बाद मई 14 तक आती-जाती रही। धीरेंद्र ने नौकरी छोड़कर साथ रहने को कह रहा था। बावजूद इसके राजी न होने पर त्योहारों पर साथ रहने को कहा।

शादी के पहले करवाचौथ पर धीरेंद्र उसे घर बुलाने के लिए फोन कर रहा था। इस दौरान पत्नी से झड़प भी हुई। इससे क्षुब्ध होकर धीरेंद्र कहीं चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें