आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान हरदोई के होमगार्ड की मौत हो गई।
अधिकारियों का कहना है कि होमगार्ड की मौत हार्टअटैक के चलते हुई। मामले की सूचना होमगार्ड के घरवालों को दे दी गई है।
लखनऊ में होमगार्ड के जिला कमांडेंट सुधाकराचार्य पांडेय के मुताबिक लखनऊ मंडल के होमगार्डों की रिफ्रेशर ट्रेनिंग चल रही है।
एक अगस्त से शुरू हुई इस ट्रेनिंग में होमगार्डों को आपदा प्रबंधन के साथ दूसरी चीजें सिखाई जा रही हैं।
इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे हरदोई के होमगार्ड हरिश्चंद्र की तबियत बिगड़ गई। उसे आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला कमांडेंट का कहना है कि हरिश्चंद्र को हार्ट अटैक हुआ था। ट्रेनिंग से पहले या ट्रेनिंग के दौरान उसने किसी तरह की बीमारी की बात नहीं कही थी।