फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक जालसाजों ने डीजी के खाते से उड़ाए 2.80 लाख

Fri, 13 Sep 2013 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक जालसाजों ने एक रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक के खाते से 2.80 लाख रुपये उड़ा दिए। पूर्व डीजी ने गोमती नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रिटायर्ड डीजी आरसी शर्मा परिवार के साथ गोमती नगर के विशालखंड (2) में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड डीजी का आईसीआईसीआई बैंक गोमती नगर की विशाल खंड शाखा में अकाउंट है।

आरसी शर्मा के मुताबिक उनके मेल आईडी पर बैंक की ओर से एक मेल आया था। इसमें बताया गया था कि आपका अकाउंट अपडेट किया जाना है। कृपया लिंक पेज पर अपने बैंक अकाउंट का ब्योरा दर्ज कर दें।
विज्ञापन


रिटायर्ड डीजी ने लिंक पेज पर अपने बैंक अकाउंट का ब्योरा भर दिया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल फोन पर रजिस्ट्रेशन कोड का एक एसएमएस आया। थोड़ी ही देर में एक फोन आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने रिटायर्ड डीजी से कहा कि, मैं आईसीआईसीआई बैंक से बोल रहा हूं। आपके सेलफोन पर एक कोड आया है। कृपया अपना कोड बताएं। रिटायर्ड डीजी ने एसएमएस मे आया कोड नोट करा दिया।

थोड़ी ही देर में उनके खाते से 2.80 लाख रुपये निकल गए। बाद में पता चला कि जालसाज ने फेक लिंक पेज के जरिए बैंक डिटेल मंगाकर ऑनलाइन परजेचिंग के लिए उनके बैंक खाते से 2.80 लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन


रिटायर्ड डीजी ने इसकी सूचना एसएसपी जे रवींदर गौड को दी। एसएसपी के आदेश पर गोमती नगर में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें