फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत मलखान सिंह का प्रपौत्र चेन स्नैचिंग में धरा गया

Sat, 28 Apr 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हिरासत में डकैत मलखान सिंह का प्रपौत्र
विज्ञापन
आशियाना व आलमबाग इलाके में चेन लूट की ताबड़तोड़ वारदात अंजाम देने वाला बदमाश बरसों पहले चंबल के दस्यु सरगना रहे मलखान सिंह का प्रपौत्र है। वह इलेक्ट्रॉनिक तराजू जेब में रखकर चोरी की बाइक से वारदात अंजाम देने निकलता था।
विज्ञापन


सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर लूटी चेन तौलकर कीमत का अनुमान लगाता और सुनार को कॉल करके आधी कीमत में बेच देता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेन लुटेरे के साथ सुनार को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से सोने की तीन चेन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चोरी की बाइक व नगदी बरामद हुई था। 

सहायक पुलिस अधीक्षक नगर उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया कि आशियाना मे बाइक सवार बदमाश ने महीने भर में पांच चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में टीमें लगाई गईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात आठ बजे उसकी लोकेशन स्मृति उपवन के पास मिली। जहां वह सुनार से लूटी चेन का सौदा कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक, संजय शुक्ला, आरक्षी सुमित कुमार, राकेश सिंह, जितेंद्र और मोहित ने घेराबंदी की।

दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उनकी पहचान कानपुर के बर्रा थाने के कर्रई गुंजन विहार निवासी अजय सिंह और नाका के दुर्विजयगंज निवासी सुनार आकाश उर्फ शुभम रस्तोगी के रूप में हुई।

हैंडबॉल का राज्य स्तरीय खिलाड़ी होने का

अजय खुद को बरसों पहले चंबल के दस्यु सरगना रहे मलखान सिंह का प्रपौत्र बता रहा। उसका कहना है कि कानपुर से बीए तक पढ़ाई की और हैंडबाल का राज्य स्तरीय खिलाड़ी रहा है। उसने बताया कि कानपुर में मौसेरे भाई ने चेन लूट को अंजाम देना सिखाया। साल भर पहले शादी हुई तो खर्च पूरे नहीं कर पा रहा था। इस पर कानपुर के बाद लखनऊ में वारदात अंजाम देनी शुरू की। 
विज्ञापन

छह वारदात कुबूलीं 

26 मार्च को स्मृति उपवन के पास रीतेश पांडेय, 29 मार्च को आशियाना के पावरहाउस चौराहा के पास अंजू, 10 अप्रैल को आशियाना चौराहा, 15 अप्रैल को संत विहार व 17 अप्रैल को पकरी मार्ग पर एक महिला की चेन लूटी थी। उसने आलमबाग इलाके में भी चेन लूट की एक वारदात कुबूली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें