फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुंडे कबाब रेस्टोरेंट में ऑर्डर को लेकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Thu, 07 Jun 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कर्मचारियों से मारपीट करते ग्राहक
विज्ञापन

चौक के अकबरी गेट स्थित टुंडे कबाबी रेस्टोरेंट में मंगलवार रात ऑर्डर को लेकर चार लड़कों ने कर्मचारियों से जमकर मारपीट की। बुधवार शाम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई। इसके बाद रेस्टोरेंट के संचालक उमैर ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे चार लड़के रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। उन्होंने ऑर्डर दिया। जिस पर कर्मचारियों ने कुछ देर लगने की बात कही। इस पर लड़के भड़क गए।

कर्मचारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में काफी भीड़ है। पहले से कुछ लोगों ने ऑर्डर दे रखे हैं। पहले उनके ऑर्डर लिए जाएंगे। इस पर लड़कों ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को लात-घूसों से जमकर पीटा। एक कर्मचारी का सिर फट गया और खून बहने लगा। इस दौरान रेस्टोरेंट में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहक भाग खड़े हुए।

मारपीट करने वाले भी भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उमैर ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने चौक कोतवाली में तहरीर दी जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें