फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कुरियर में कारतूस भेज कारोबारी से मांगे पांच लाख रुपये, कहा- उम्मीद है इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा

Sat, 23 Jul 2022 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ जेल में बंद बदमाश ने सर्राफा कारोबारी को कुरियर से कारतूस भेज कर धमकी दी कि पांच लाख दो नहीं तो जिंदा नहीं रहोगे।
विज्ञापन
ज्वैलर की दुकान के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर के सर्राफा कारोबारी आर के ज्वेलर्स को लखनऊ जेल से बदमाश ने रंगदारी की चिट्ठी भेजकर पांच लाख रुपये की मांग की है। साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो हत्या कर दी जाएगी। कारोबारी की सूचना पर कृष्णा नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आलमबाग के रामनगर निवासी आकाश की आर के ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम को कारोबारी को एक कुरियर के जरिए चिट्ठी मिली जिसमें लिखा था कि 'कमातें बहुत हो पर अब मुझे भी देना पड़ेगा। लखनऊ जेल में मुलाकात लगवाकर पांच लाख पहुंचाओ। पुलिस को बताने की गलती नहीं करना वरना बाकियो की तरह तुम भी मारे जाओगे। सैम्पल में कारतूस भेज रहा हूं। उम्मीद है, इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।" चिट्ठी में नीचे विजय कुमार जायसवाल, लखनऊ जेल लिखा हुआ था।

कुरियर में भेजा कारतूस
लखनऊ जेल से निजी कुरियर कंपनी के जरिए भेजे गए पत्र के डिब्बे में एक कारतूस भी था। जिसका जिक्र बदमाश ने अपने पत्र में किया है। पीड़ित कारोबारी ने कृष्णानगर थाने में शिकायत की है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूचना मिलते ही एडीसीपी राघवेंद्र मिश्रा पूरी टीम के साथ पड़ताल करने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें