फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध किया तो कोल्डड्रिंक की बोतल घोंपी

Mon, 05 May 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद के आम्रपाली वाटर पार्क में रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक शोहदे ने एक छात्रा के पेट में कोल्डड्रिंक की बोतल घोंप दी।
विज्ञापन


उसकी खता बस इतनी थी कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया था। इस वारदात से वहां भगदड़ मच गई। खून से लथपथ छात्रा को उसके दोस्त अस्पताल ले गए।

सूचना पर इंस्पेक्टर मलिहाबाद मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। मगर, हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस मामले को दबाने में जुट गई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आम्रपाली वाटर पार्क की वारदात में युवक सुहैल का नाम आया है। हालांकि शिकायत न आने की बात कहकर वे मामला टाल गए।
Trending Videos

शराब पीकर घुसा पार्क में

आम्रपाली वाटर पार्क में रविवार को वीकेंड की वजह से भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मलिहाबाद का एक युवक दोपहर में अपने दोस्तों के साथ आया और वाटर पार्क के पास शराब की दुकान पर जमकर शराब पी।

उसके बाद पूरा ग्रुप पार्क में घूमने पहुंच गया। वहीं पर एक छात्रा अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग कर रही थी। जब शोहदे ने छात्रा पर अभद्र टिप्पणी की तो उसने सबक सिखाने की धमकी दी।

तब उस शोहदे ने छात्रा से गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्रा के दोस्तों और शोहदों में मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान, मलिहाबाद के शोहदे ने कोल्डड्रिंक की बोतल तोड़कर छात्रा के पेट में घोंप दी। खून से लथपथ छात्रा जमीन पर गिर गई।

दोस्तों ने पार्क के कर्मचारियों की मदद से घायल छात्रा को कार पर लादकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं‌ मिली कोई जानकारी

इंस्पेक्टर मलिहाबाद शेषमणि पाठक ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा कहां भर्ती है, उसकी क्या हालत है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

कोई लिखित शिकायत न मिलने पर कार्रवाई नहीं हुई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

वहीं, आरके ग्रुप के सिक्योरिटी मेनेजर नागेंद्र का कहना है कि पार्क में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। पार्क के बाहर झगड़े की सूचना जरूर मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें