सकरन क्षेत्र में छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया गया। इसके बाद कई दिनों तक उसके साथ दुराचार किया गया।
मालूम हो कि सकरन क्षेत्र की एक बीए की छात्रा नौ मई को लापता हो गई थी। उसकी मां ने क्षेत्र के गुलरीपुरवा निवासी तकनीकी सहायक मनरेगा सकरन ब्लॉक (जेई) छैलबिहारी व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन 24 मई को छात्रा वापस आ गई।
उसने परिवारीजनों को बताया कि छैलबिहारी ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया और फिर नौ मई को बीडीओ को मिलाने के नाम पर सकरन ब्लॉक ले गया।