फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी के झगड़े में चाची को हंसिया से काटा!

Tue, 01 Jul 2014 11:34 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित संजयगांधीपुरम में रविवार दोपहर शक्कर लाने को लेकर हुए विवाद में कहासुनी के बाद युवती ने हंसिया मारकर चाची की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। संजयगांधीपुरम निवासी लक्ष्मण कबाड़ की दुकान में काम करता है। लक्ष्मण और उसके भाई राज का परिवार संयुक्त रूप से रहता है।

हत्या राशन की दुकान की बजाय दूसरी दुकान से चीनी लाने की मामूली बात पर हुई।
Trending Videos

और कर दिया ताबड़तोड़ वार

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लक्ष्मण दुकान से घर के हिसाब में लिखाकर शक्कर लाया था। इस पर भाभी शांति सरकारी राशन की दुकान की जगह दुकान से महंगी शक्कर लाने पर भड़क उठी।

कुछ देर बाद घर पहुंची शुभावती पति के साथ हुई कहासुनी की जानकारी पर भाभी से भिड़ गई। विवाद में शांती की बेटी सुमन भी शामिल हो गई। गुस्साई सुमन ने हंसिया उठा लिया और चाची पर ताबड़तोड़ वार करने लगी।

शुभावती खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रोशनी बनी चश्मदीद गवाह

सीओ गंज राजेश श्रीवास्तव के अनुसार शुभावती की बेटी रोशनी पूरे झगड़े की चश्मदीद है।

उसके बयान के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। रोशनी ने बताया कि, मां ने सिर्फ पापा से अभद्रता का विरोध किया था।

मगर, ताई और दीदी मारपीट करने लगी। दोनों ने बाल-बाल पकड़कर पीटा। इसके बाद सुमन दीदी ने हंसिया से वार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें