फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो जा रही थी पढ़ने, दो दिन तक हुआ गैंगरेप

Thu, 24 Oct 2013 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अशियाना में किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद बुधवार को मोहनलालगंज इलाके की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कार सवार दरिंदे निगोहां थाने से चंद कदम दूर से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को अगवाकर अमौसी ले गए और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

आशियाना के रूचिखंड में बेहोशी हालत में मिली छात्रा को झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहनलालगंज पुलिस ने छात्रा के बयान पर तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को एक दरिंदे को दबोच लिया।
पढ़िए: नशा खिलाया और मुंह में कपड़ा ठूंस किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, निगोहां थाने से चंद कदम दूर एक मारुति वैन सवार दरिंदों ने लड़की को अगवा कर लिया। खोजबीन के बाद पिता ने शाम को निगोहां पुलिस को सूचना दी। निगोहां पुलिस ने पीड़िता के पिता को टरकाते हुए मोहनलालगंज कोतवाली में भेज दिया।

छात्रा के पिता मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर से मिले। इंस्पेक्टर ने 20 अक्तूबर को शून्य में गुमशुदगी दर्ज की। तभी मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को बेहोशी हालत में आशियाना के रूचिखंड में मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीवी ने की दूसरी शादी, पति ने मांगी इच्छामृत्यु

पुलिस ने उसे झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया। बीती रात होश में आने पर छात्रा ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

उसने बताया कि कोचिंग जाते समय निगोहां थाने से चंद कदम दूर मारुति वैन सवार निगोहां के भावाखेड़ा के पुरूषोत्तम गौतम (28), उन्नाव के असरेंदा निवासी मकबूल उर्फ रिजवान (25) व निगोहां पंकज सिंह (22) समेत दो अज्ञात लोगों ने उसे अगवा कर लिया और अमौसी ले गए।
विज्ञापन


वहां एक कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक मनमानी करते रहे। विरोध पर दरिंदों ने मारापीटा और मंगलवार को रूचिखंड में फेंक दिया।

पिता की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने गुमशुदगी की धारा को अपहरण और गैंगरेप की धारा में तब्दील कर दिया।

पुलिस ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुरूषोतम को दबोच लिया। घटना स्थल निगोहां होने के चलते मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमे की विवेचना निगोहां भेज दी है।

यूपी की राजधानी में ही है बहुत क्राइम, पढ़िए लाइव खबरें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें