पढ़ाई के लिए डांट रहे पिता ने शायद ही यह सोचा होगा कि उसकी बेटी इससे इस कदर नाराज होगी कि खुद को गोली से उड़ा लेगी।
मामला बंथरा के अनूपखेड़ा इलाके की है। सूत्रों के मुताबिक, ज्योति यादव इलाके के ही शंकर पब्लिक इंटर कॉलेज की बारहवीं की छात्रा थी। पढ़ाई को लेकर उसके पिता अशोक यादव ने उसे डांट लगाई।
डांट से ज्योति इस कदर क्षुब्ध हो गई कि उसने आव देखा न ताव खुद को लाइसेंसी बंदूक से उड़ा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।