फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो में अश्लील हरकत करने वाले को लड़की ने सिखाया सबक

Tue, 18 Aug 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के मड़ियांव से चौक जा रहे एक टेम्पो में सोमवार को मनचले युवक ने पहले अपने सामने बैठी युवती से छेड़खानी की और फिर मोबाइल से उसकी फोटो खींचने लगा। इससे नाराज युवती ने शोहदे की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने शोहदे के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें कई अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो दिखाई दिए। युवती के रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार पर पुलिस ने शोहदे को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह मड़ियांव क्षेत्र की रहने वाली है। वह टेम्पो से मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक परिचित को देखने जा रही थी। रास्ते में एक युवक भी टेम्पो में ठीक सामने की सीट पर बैठा और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद शोहदा अश्लील इशारे करने लगा, लेकिन युवती ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद वह चुपके से उसकी फोटो खींचने लगा और वीडियो तक बनाने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसे सबक सिखाने की बात कह डाली।
Trending Videos
विज्ञापन

सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

जैसे ही टेम्पो शाहमीना तिराहे के पास पहुंचा तो बहादुर युवती ने युवक की धुनाई शुरू कर दी। यह देख आसपास लोग भी आ गए और शोहदे को जमकर पीटा। इसके बाद युवती ने उसे ट्रैफिक सिपाही राम दास वर्मा के हवाले कर दिया।

सूचना पर मेडिकल चौकी इंचार्ज राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए और शोहदे को हिरासत में ले लिया। उसने खुद को चौक क्षेत्र का निवासी शादाब बताया। शिकायत करने वाली युवती की उसने चार फोटो खींची थी और एक वीडियो भी बना ली थी।

पुलिस हिरासत में शोहदे ने सार्वजनिक रूप से युवती से माफी मांगी। उसने दोबारा किसी लड़की की फोटो खींचने और वीडियो बनाने से तौबा की। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मेमोरी कार्ड से सभी फोटो डिलीट कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें