फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सभासद पर गैंगरेप का केस, महिला को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 05 Jun 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा नेता समेत दो लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप करने का केस दर्ज कराया है। ये कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।  
विज्ञापन


रामकोट के एक गांव की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कई माह पूर्व वह घर में अकेली थी, परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी बीच गांव के विपिन मिश्रा, लवकुश के साथ घर में घुस आए और उसे अकेली पाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

घटना का विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी चले गए। घटना को लेकर महिला ने रामकोट थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई  कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है

मामले को कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 29 मई को पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर रामकोट पुलिस ने भाजपा नेता विपिन और लवकुश के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि मामले में नामजद विपिन मिश्रा मिश्रिख के सभासद है और भाजपा का मंडल अध्यक्ष है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें