फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 500 लोगों को ठगा

Thu, 30 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ठगे जाने के एहसास पर हंगामा करते बेरोजगार व कंपनी एमडी (इनसेट) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी के विभूतिखंड इलाके में शानदार ऑफिस खोला। तुर्की की कंपनी में नौकरी का विज्ञापन अखबार में छपवा कर पांच सौ से अधिक युवकों से तीन करोड़ रुपये ठग लिए। ठगे गए युवक पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट से बैरंग लौटे बेरोजगारों ने बुधवार दोपहर कंपनी के ऑफिस पर ताला लटका देख हंगामा किया। सीएम आवास पर प्रदर्शन के ऐलान पर हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जालसाजों की तलाश शुरू की है। खास बात यह है कि खाते में रुपये जमा कराने के साथ जालसाजों ने बेरोजगारों के पासपोर्ट भी जमा करा लिए थे।

एसओ विभूति खंड सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाने के गांव बहेलिया निवासी दीपू पांडेय समेत कई युवकों ने सी वर्ल्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सुनील सिंह, निदेशक अभिषेक सिंह, रवि, राकेश, जॉनसन, श्वेता व उनके साथियों पर तुर्की में फीडर, वेल्डर, सुपरवाइजर, ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन की नौकरी के नाम पर तीन करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

30-40 हजार रुपये की नौकरी दिलाने का किया वादा

- फोटो : amar ujala
बताया कि अखबार में इश्तहार छपवाकर 30-40 हजार रुपये महीने की नौकरी का झांसा दिया। बिहार के साथ गोंडा, बलिया, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर समेत विभिन्न जिलों के पांच सौ से अधिक युवकों को ऑफिस में बुलाकर इंटरव्यू लिया।

बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में प्रत्येक व्यक्ति से 50 से 65 हजार रुपये जमा कराए। उन्हें तुर्की भेजने की तिथि 29 व 30 जून, एक और 12 जुलाई निर्धारित की थी। सभी लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से बैरंग लौटा दिया गया।

फर्जीवाड़े का पता चलने पर बेरोजगारों का जत्था विभूति खंड स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंचा। वहां ताला लटका था। पुलिस ने दीपू की तहरीर पर जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

लच्छेदार बातों ने फंसाया

ठगी का शिकार बने दीपू पांडेय, राकेश पांडेय, दुर्गेश सिंह, धनंजय पांडेय, ओंकार, नागेंद्र सिंह, अशोक, सुनील मिश्रा, संतोष तिवारी, विजय आदि ने बताया कि 22 फरवरी को अखबार में इश्तहार पढ़कर कंपनी के नंबर पर कॉल की। पता चला कि 23 फरवरी से इंटरव्यू शुरू हैं। वह लोग कंपनी के ऑफिस पहुंचे।

रिसेप्शन पर श्वेता, कंचन व वर्षा मिलीं। साक्षात्कार के साथ लच्छेदार बातें करते हुए कहा कि तुर्की की नामी कंपनी में नौकरी दे रहे हैं। रवि, जॉनसन व राकेश ने काउंसलिंग में बताया कि 30 से 40 हजार रुपये वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कंपनी के एमडी सुनील सिंह व निदेशक अभिषेक सिंह से मुलाकात कराई। दोनों ने कहा कि वीजा आदि में 45 दिन लग जाएंगे। फिलहाल 25 मार्च से वीजा देना शुरू करेंगे।

किसी ने गहने गिरवी रखे तो किसी ने जमीन
हाईस्कूल तक पढ़े दीपू पांडेय ने बताया कि तंगहाली के चलते नौकरी की तलाश में था। तुर्की में 30-40 हजार रुपये महीने की नौकरी का इश्तहार पढ़कर सी वर्ल्ड सर्विस के ऑफिस में संपर्क किया।

कम का इंतजाम ने होने पर मां के गहने गिरवी रखकर कंपनी के खाते में 65 हजार रुपये जमा किए थे। ठगी का शिकार बने सभी युवकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। किसी ने सूदखोर से कर्ज लिया तो किसी ने जमीन गिरवी रखकर रकम जमा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें