फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे का किसने किया ये हाल, पुलिस भी हैरान!

Wed, 12 Aug 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मसकनवां(गोंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के मसकनवां थाना क्षेत्र के पल्टीपुर में एक चार साल के मासूम की हत्या कर दी गई। दो दिन से घर के पास से रहस्यमय तरीके से गायब हुए शिवम का शव गांव के पास एक गन्ने के खेत में मिला है। बचे का शव बुरी हालत में था और  दोनों पैर के बीच शरीर का कुछ हिस्सा फटा था।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के इस मामले में संदेह के आधार पर एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पलटीपुर निवासी राजू प्रजापति का बेटा शिवम (4) नौ अगस्त 2015 की शाम को करीब चार बजे घर के पास खेलते हुए रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।

घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस मामले में राजू प्रजापति ने बेटे के गायब हो जाने के मामले में छपिया थाने में दूसरे दिन तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


मृतक शिवम के पिता राजू प्रजापति का कहना है कि वह बच्चे का खोज ही रहे थे कि गांव के पास सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर बैठे कुछ लोगों ने गन्ने के खेत से दुर्गंध आने की बात कही। इस पर मंगलवार की शाम को राजू प्रजापति अपने रिश्तेदार व गांव के अन्य लोगों ने जब गांव के ही संतराम के गन्ने में छानबीन की तो उसमें बालक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

अमरूद तोड़ने को लेकर हुई थी कहासुनी

राजू प्रजापति ने जब देखा तो उसके होश उड़ गए। खेत में पड़ा अधसड़ा शव उसके बेटे शिवम का था। उसने शव की पहचान की। उसका कहना है कि शिवम के मुंह में कपड़ा ठूसा था जिससे वह शोर न मचा सके और दोनों पैर के बीच शरीर का कुछ हिस्सा फटा था।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां क्षेत्र के काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी छपिया पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

वहीं इस मामले में राजू प्रजापति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आशंका जताने पर उसे व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के दादा बहराईची व दादी सावित्री का कहना है कि शिवम ने कुछ बच्चों के साथ आरोपी व्यक्ति के पेड़ पर अमरूद तोड़ लिया था जिसको लेकर उससे कहासुनी हुई थी।

इसके अलावा 10 साल पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों को आधार बना कर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें