फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में भाजपा नेता को मारी गईं दो गोलियां, नहर में शव मिलने से हड़कंप

Mon, 25 Jan 2021 09:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मृतक पूर्व प्रधान जागेश्वर वर्मा (बायें) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे मुकुंद मजरे रमई गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान व भाजपा नेता जागेश्वर वर्मा की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को गांव के बाहर नहर पटरी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान को हमलावरों ने दो गोलियां मारीं। एक कनपटी पर जबकि दूसरी गोली सीने पर लगी। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्व प्रधान व भाजपा जिला कार्यकारिणी अमेठी के सदस्य जागेश्वर वर्मा (60) रविवार की शाम अचानक घर से लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। उनकी हत्या की खबर से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। थानेदार जावेद इकबाल ने बताया कि मृतक के बेटे राममिलन वर्मा की तहरीर पर रमई गांव के दान बहादुर सिंह, वीर बहादुर सिंह व अखिलेश प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। घटना का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें