बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में मंगलवार को गायब हुई पांच साल की बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद खेत में पड़ा मिला है।
बच्ची के पिता ने बताया मंगलवार शाम 7:00 बजे बेटी घर से गायब हो गई थी और काफी ढूंढने के बाद भी गांव में नहीं मिली।
काफी तलाश करने पर रात 10:00 बजे के आसपास वह गांव से थोड़ी ही दूर पर गेहूं के खेत में मृत अवस्था में मिली। देखने से लगता है की गला दबाकर हत्या की गई है।
बच्ची के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। बच्ची के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश में जमीनी विवाद को लेकर के हत्या की गई है।
चौकी इंचार्ज नंदमहरा अजित त्रिपाठी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।