फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती संग आए युवकों ने फिल्मी अंदाज में लूटा

Tue, 13 May 2014 03:42 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर में सोमवार रात ज्वैलरी शॉप में एक युवती के साथ आए दो बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटपाट की।
विज्ञापन


दुकान मालिक पर असलहा तानकर बदमाशों ने जेवर समेट लिए और निकल भागे।

दुकान मालिक ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली दुकान के बाहर खड़े दूधिए के पैर में लग गई।

आलमबाग गुरुद्वारा के सामने शिव शक्ति ज्वैलर्स में रात करीब साढ़े नौ बजे एक युगल आए थे। उस वक्त दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी।

युवती ने कंगन दिखाने को कहा तो दुकान मालिक अनिल लखवानी और कर्मचारी नरेश डिब्बे खोलने लगे। इसी बीच एक और युवक दुकान के भीतर आया और थोड़ी देर रुकने के बाद चला गया।

इस दौरान युवती ने कंगन के और डिजाइन मांगे। अनिल ने युवती के सामने कई और कंगन रख दिए।

करीब एक-डेढ़ मिनट के बाद वही युवक फिर भीतर आया और असलहा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए जेवर समेट लिए।

जेवर लेकर बदमाश बाहर भागा तो पहले आए युवक और युवती भी उसके पीछे चल दिए। अनिल और नरेश शोर मचाते हुए तीनों के पीछे दौड़े।

दुकान मालिक को पीछे आते देख असलहा लिए बदमाश ने फायर कर दिया। गोली ज्वैलरी शॉप के बाहर एक ठेले पर बताशे खा रहे स्नेहनगर निवासी मुन्ना के पैर में लगी।

गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पाकर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने मुन्ना को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

एएसपी पूर्वी भी जानकारी पाकर घटनास्थल आ गए। एएसपी ने बताया कि वारदात पूरी योजना बनाकर हुई है।

बदमाश जब जेवर समेटकर भागा तो युवक-युवती भी उसके साथ ही ज्वैलरी शॉप से बाहर निकल गए।

इससे लग रहा है कि बदमाश युवक-युवती का ही साथी था। एएसपी ने कहा कि शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है।

देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि बदमाश कितने रुपये के जेवर ले गए हैं। अनिल का कहना है कि करीब पांच से आठ लाख रुपये के जेवर हैं।

उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। गौरतलब है कि शहर में लगातार हो रही लूट की वारदातों के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें