फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी रामलीला, जहां चल गई गोलियां

Wed, 16 Oct 2013 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी के मदारीपुर गांव की रामलीला में सोमवार रात नौंटकी के दौरान दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन


हवाई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ भी की। इसमें पूर्व प्रधान सहित दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने दोनाली बंदूक, तमंचा सहित आधा दर्जन कारतूस और एक स्कॉर्पियो कब्जे में लेने के साथ ही 14 लोगों को हिरासत में लिया है।
पढ़ें- सो रहे बुजु्र्ग को गला दबाकर उतारा मौत के घाट

मदारीपुर गांव के प्रधान गुड़िया सिंह के पति रामबख्श सिंह उर्फ कल्लू ने रामलीला मेले का आयोजन कराया था। आसपास के कई गांवों के लोग जुटे थे। इस दौरान इंदौराबाग निवासी अनुज सिंह व उसके चार साथियों का एक चाट की दुकान वाले से विवाद हो गया।

पढ़ें- दर्दनाक मौत दी और गले में बांध दिया गमछा

गुस्साई भीड़ ने अनुज को पकड़कर पीट दिया। पूर्व प्रधान महिपाल सिंह बीच में उठकर सड़क तक गए। जहां पहले से घात लगाए स्कॉपियो सवार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। लोगों को आता देख हमलावर पूर्व प्रधान की दोनाली बंदूक व छह कारतूस छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस ने इंदौराबाग गांव के पास घेराबंदी कर स्कार्पियो सहित हमलावरों को पकड़ लिया। उनके पास से 315 बोर का तमंचा व कुछ कारतूस मिले हैं। कल्लू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्ष के 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें