फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर का उत्पात, फायरिंग

Tue, 10 Dec 2013 02:25 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर में रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर ने सोमवार रात निर्माणाधीन अस्पताल पर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


गोमतीनगर निवासी सरोज सिद्दीकी ने बताया कि वह फीनिक्स मॉल के पीछे एक निजी अस्पताल का निर्माण कार्य करा रहे हैं।

बकौल सरोज,तीन दिन से कार सवार कुछ लोग लगातार साइट के चक्कर काट रहे थे।

सोमवार रात साइट पर उनका मुंशी धीरेंद्र पाल काम करा रहा था तभी दिल्ली के नंबर की एक लाल सैंट्रो और फीगो कार से आठ-दस बदमाश वहां आ गए।

उन्होंने 1000 ट्रक मिट्टी या 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी। मुंशी के इंकार करने पर लाठी-सरियों से लैस बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

शोर-शराबा होने पर मजदूर व अन्य लोग एकत्र होने लगे तो बदमाश बाहर आ गए और चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई।

सूचना पाकर सरोज और कृष्णानगर पुलिस साइट पर पहुंच गई। मुंशी को थाना ले जाकर बदमाशों का रजिस्टर दिखाया गया जिसमें उसने बदमाश की पहचान सोनू पहाड़ी के रूप में की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें