दुकान में लगी भीषण आग में खाक हुआ सामान।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम रेडीमेड कपड़ों व जूता-चप्पल की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसमें जलकर करीब दो लाख रुपये का सामान राख हो गया। जानकारी पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग बुझाई लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा बाबागंज में अब्बास अली निवासी कसाई टोला नानपारा रेडीमेड कपड़ों की दुकान बाबागंज में किराए पर लेकर चलाते हैं। जो प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम 6 बजे अपने घर नानपारा चले गए थे।
इसी रेडीमेड कपड़ों व जूता चप्पल की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अचानक दुकान के अन्दर से आग की लपटों को निकलता देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी और दुकान स्वामी को फोन करके सूचित किया।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बाबागंज ने पुलिस बल व स्थानीय लोगों संग कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के अनुसार, लगभग दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।