फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को न भेजने पर ससुर को मारी गोली

Fri, 20 Dec 2013 01:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां क्षेत्र में पत्नी को ससुराल न भेजने से नाराज दामाद ने बुधवार रात सो रहे ससुर को निशाना बना तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग उठ गए। इस बीच हमलावर बाइक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

निगोहां के भद्दी सिरसा निवासी ठाकुर प्रसाद रावत (65) की बेटी का विवाह दो वर्ष पहले बछरावां के गुरुबख्श खेड़ा निवासी सुरेश से हुआ था।

आरोप है कि नशे का आदी सुरेश अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। इसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

बावजूद इसके हरकतें न सुधरने पर ठाकुर बेटी को मायके ले आए थे। इसके बाद से सुरेश लगातार पत्नी को भेजने का दबाव बना रहा था।

दो दिन पहले भी सुसर-दामाद में फोन पर कहासुनी हुई थी। जानकारी के अनुसार बुधवार रात ठाकुर प्रसाद घर के बरामदे में सो रहे थे।

रात करीब 11:30 बजे सुरेश ससुराल पहुंचा और छत के रास्ते अंदर पहुंचा। बरामदे में सो रहे ससुर के सिर को निशाना बना तमंचे से फायर झोंक दिया।

नाक व मत्थे में छर्रे लगने से ठाकुर लहूलुहान हो गए। इस बीच फायर की आवाज सुनकर पत्नी और बेटी की नींद टूट गई।

तमंचा लिए सुरेश को देख दोनों ने शोर मचाया। लोगों के जुटने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मोहनलालगंज सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा रेफर किया जा रहा था,लेकिन घरवालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें