मिल एरिया थाना क्षेत्र में मान्यवर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले पिता बीरेंद्र सिंह (40) ने 12 वर्षीय बेटी को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पिता ने दो लाख रुपये कर्ज में डूबे होने के कारण घटना को अंजाम दिया।
जहर रसगुल्ले में मिलाकर खाया गया। पति ने पत्नी सुमन को भी जहरीला रसगुल्ला दिया, लेकिन उसने यह कहकर खाने से मना कर दिया कि खाना खाने के बाद खा लूंगी।
रविवार की रात घटी इस घटना की सोमवार की सुबह जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पत्नी ने बताया कि पति ने ऑटो खरीदने के लिए विजया बैंक से दो लाख रुपये लोन लिया था, लेकिन वह कर्ज जमा नहीं कर पाया। बैंक से बराबर नोटिस आ रही थी। बीरेंद्र सिंह हरदोई जिले के कसराय थाना बिलग्राम का मूल निवासी था।