फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल तक बाप और ताऊ ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 28 Apr 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोरी ने अपने पिता, ताऊ व उसके दोस्त पर तीन साल से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि पिता ने तीन साल पहले मां को जहर देकर मार डाला और उसके बाद से तीनों उसे अपनी हवस का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन


विरोध पर पिटाई करने के साथ ही आग से जलाते थे। पीड़िता ने बुआ संग सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। कई घंटे तक महिला पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है।

हसनगंज इलाके की रहने वाली एक किशोरी ने अपने पिता, ताऊ और उसके दोस्त पर तीन साल से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि तीन साल पहले पिता को बेटी से दुष्कर्म करते मां ने पकड़ लिया था। पुलिस में शिकायत की धमकी से सहमे पिता ने मां को जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन

विरोध करने पर पिटाई करके जलाते थे

इसके बाद से तीनों आए दिन किशोरी से दुष्कर्म करते थे। विरोध पर उसकी पिटाई करके जला भी दिया। दो दिन पहले बुआ के घर आने पर किशोरी ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई।

सोमवार सुबह किशोरी ने बुआ संग कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कई घंटे कोतवाली में बैठाए रखने व पूछताछ के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

उधर, कोतवाली प्रभारी धीरज सिंह ने बताया किशोरी ने पहले पिता के खिलाफ छोड़कर जाने की तहरीर दी थी। मगर दोबारा उसने पिता -ताऊ समेत तीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें