राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया मिलने पहुंचे आकाश से।
बाराबंकी मुठभेड़ में जिस अपराधी को पुलिस पकड़ने का दावा कर रही है परिवारीजनों ने उसे फर्जी मुठभेड़ बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को लखनऊ से उठाया उसके बाद यहां लाकर उसके मुंह में कपड़ा ढकने के बाद गोली मार दी।
परिवारीजनों के साथ कांग्रेस सांसद व कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अस्पताल में हंगामा किया व एसपी से जांच कराने की मांग की है।
पढ़ें पूरा मामला यहां-बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली
आकाश यादव के चाचा रामगुलाम यादव व भाई हरिताश यादव का आरोप है कि आकाश एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। बुधवार को लखनऊ जिले के महानगर की सचिवालय कालोनी से सफेद बोलेरो सवार पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे पूछताछ करने के नाम पर उठा लिया था।
इस पर आकाश की पत्नी पूनम ने सौ नंबर पर फोन कर रात में महानगर थाने से जानकारी ली थी लेकिन पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार की सुबह पता लगा कि दरियाबाद पुलिस ने आकाश को इनकाउंटर में जख्मी कर दिया है। वहीं आरोपी आकाश ने भी जिला अस्पताल में यही बयान दिया है।