श्रमजीवी एक्सप्रेस से बरेली से लखनऊ आ रही महिला से छेड़खानी करने पर हंगामा मच गया। आरोपी टीटीई के खिलाफ चारबाग स्टेशन के जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक महिला बरेली से लखनऊ आने के लिए ट्रेन पर सवार हुई थी कि ट्रेन में तैनात टीटीई रवि मीना ने उससे छेड़खानी की। महिला के शिकायत करने पर हंगामा मच गया।
एफआईआर की कापी आज जीआरपी को दी जाएगी जिसके बाद मामले की जांच शुरू होगी।
बता दें कि इस घटना ने ट्रेनों में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।