फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, शोहदे ने मारा चाकू

Sun, 20 Oct 2013 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाजार से सामान लेने गई छात्रा पर शोहदे ने फब्तियां कसनी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा के विरोध करने पर शोहदे ने उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, महानगर स्थित निशातगंज निवासी फरहान की पुत्री रिया (सभी परिवर्तित नाम) शुक्रवार शाम बाजार गई थी।

पढ़ें- यहां तो एडीजी का फॉलोवर ही करने लगा छेड़खानी

वहां पहले से घात लगाए बैठे सलमान ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी। अनदेखा करने पर शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा लिया।

इस बीच सलमान ने छात्रा के हाथ पर चाकू से वार कर दिया। शोहदे के चंगुल से जान बचाकर भागी छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।

पढ़ें- गले पर चाकू रख किया रेप, पुलिस भी कर रही खेल

घरवाले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शोहदों की तलाश में छापेमारी की लेकिन उनका पता नहीं लगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें