फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के गुर्गों ने की छेड़खानी, टोका तो, हुई मारपीट

Sat, 21 Dec 2013 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज में पार्क रोड पर शुक्रवार रात नशे में धुत पूर्व मंत्री के गुर्गों ने सड़क से गुजर रहीं महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की।
विज्ञापन


सिपाहियों ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पूर्व मंत्री का नाम बताकर रोब जमाया।

सिपाहियों ने कड़ाई बरती तो गुर्गों ने मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर पुलिस के साथ मारपीट देख अफरातफरी मच गई।

आधे घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबंगों को काबू में किया। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक, एक पूर्व मंत्री के गुर्गे आकाश सिंह व रणधीर शुक्ला उर्फ गुड्डू ने शुक्रवार रात नरही मॉडल शॉप पर बीयर पी।

इसके बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। सिविल चौराहे पर रणधीर ने बाइक रोककर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी शुरू कर दी। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नरही चौकी के सिपाही दिलीप यादव व आशुतोष वर्मा पहुंचे। सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व मंत्री का नाम बताकर रोब जमाने की कोशिश की।

इस पर सिपाहियों ने सख्ती की तो दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर हजरतगंज कोतवाली की फोर्स पहुंच गई।

बाद में दोनों को कोतवाली ले जाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। उधर, चौकी प्रभारी पार्क रोड प्रेम चंद का कहना है कि शराब के नशे में युवक बहक गए थे।

सिपाहियों से मारपीट का आरोप गलत है। दोनों का शांतिभंग में चालान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें