शराब पीकर महिला मित्र के साथ कार में फर्राटा भर रहे युवक ने राजभवन के पास से गुजर रहे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की कार को टक्कर मार दी।
इससे हड़कंप मच गया। स्कॉर्ट ने घेराबंदी कर कार रोकी। उस पर सवार युवती व मुंबई से आए उसके दोनों दोस्तों को हजरतगंज पुलिस को सौंप दिया।
गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी एक रसूखदार की बेटी मुंबई से आए अपने दोस्त दिनेश सिंह व धर्मेंद्र के साथ लखनऊ महोत्सव गई थी।
लौटते समय इन लोगों ने बीयर पी। इसके बाद धर्मेंद्र ने तेज रफ्तार से कार दौड़ानी शुरू कर दी। हजरतगंज से राजभवन की तरफ फर्राटे भर रहा था।
इस बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे कार्यक्रम से इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ अपनी गाड़ी से गुजरे।
डीएसओ चौराहा पार करते ही धर्मेंद्र की कार ने मुख्य न्यायाधीश की गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी।
मुख्य न्यायमूर्ति की कार को टक्कर लगते ही हड़कंप मच गया। स्कॉर्ट ने भाग रही कार को घेरकर राजभवन के पास रोका।
इस बीच ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच गई। टक्कर मारने वाली कार में सवार युवती व उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली लाया गया।
लिस ने नशे में ड्राइविंग की बात कहते हुए युवती व दोनों दोस्तों को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेज दिया।