इसी मंदिर का दानपात्र चोरी हुआ है।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या जिले के कोतवाली नगर के चौक रिकाबगंज रोड स्थित मां अन्नपूर्णा के मंदिर का दानपात्र चोरी हो गया।
मंदिर पुजारियों के अनुसार, दानपात्र करीब छह महीने से नहीं खोला गया था उसमें हजारों रुपये थे।
मंदिर में इससे पहले भी दानपात्र चोरी हो चुका है।