जिला कारागार में जिससे सब्जी व अन्य सामान खरीदा जाता है, अब इस जांच में वह भी जद में आ सकता है क्योंकि नींबू खरीद में बाकायदा बिल लगा होगा, इसके बाद ही भुगतान किया गया होगा। ऐसे में जांच अधिकारी जब प्रत्येक बिंदु की जांच करेगा तो बंदियों से लेकर कर्मचारी व अधिकारियों से भी सवाल-जवाब होना तय माना जा रहा है।
डीजी जेल आनंद कुमार का कहना है कि बाराबंकी जिला जेल में नीबू खरीद में गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।