फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदवा के पास छात्रों पर फेंका देसी बम, सनसनी

Fri, 06 Dec 2013 01:51 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बृहस्पतिवार रात अराजक तत्वों ने नदवा कॉलेज के पास एक एटीएम से रुपये निकालकर हॉस्टल जा रहे छात्रों पर देसी बम फेंक दिया।
विज्ञापन


बम फटने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले से नाराज सैकड़ों छात्रों ने हॉस्टल से निकलकर हंगामा किया। माहौल बिगड़ता इससे पूर्व एडीजी (एलओ), डीआईजी रेंज, एसएसपी समेत तमाम आला अफसर पहुंच गए।

यही नहीं, हमले की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन एवं सुन्नी धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली भी पहुंच गए। उन्होंने भी शांति रखने की अपील की।

मगर, नाराज छात्र मनाने को तैयार नहीं हुए। छात्रों ने पथराव कर मंत्री के एस्कॉर्ट समेत दो गाड़ियाें के शीशे तोड़ दिए। देर रात तक हंगामा होता रहा।

पुलिस ने घटना स्थल पर मिले कोका, टेप व कील को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। एसएसपी जे रविंदर गौड ने इलाके में फोर्स तैनात कर दिया है।

एडीजी (एलओ) मुकेश गोयल ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं। रात 9.45 बजे आर्ट्स कॉलेज के पास के हॉस्टल के केरल मूल के तीन छात्र गेट नंबर-दो के पास स्थित बैंक के एटीएम से रूपए निकाल कर जा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक झूले लाल पार्क स्थित बंधे की ओर से कुछ अराजकतत्वों ने छात्रों पर बम फेंक दिया। मंत्री अहमद हसन, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली एवं अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत करने की कोशिश की।

मगर, छात्र मनाने को तैयार नहीं थे। उनका आरोप था कि, आए दिन लड़के छींटाकशी करते हैं। दस दिन पूर्व भी लड़कों ने गाली गलौज की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही।

नाराज छात्रों ने पथराव कर मंत्री के एस्कॉर्ट समेत दो कार के शीशे तोड़ दिए। देर रात तक हंगामा चलता रहा। छात्र पुलिस विरोधी नारे लगाते रहे। एसएसपी का कहना है कि, हमले में देसी बम का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


इलाके में बम बनाने वाले लोगों की सूची तैयार कर जांच की जा रही है। एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें