फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या में एडीओ भाई समेत गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2014 09:11 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में मासूम की जान लेने वाले एडीओ पंचायत और उसके भाई को पुलिस ने मंगलवार दोपहर आशियाना के सर्पोटगंज के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन


फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल,रिवॉल्वर व कारतूस भी बरामद हो गए हैं।

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दोनों भाइयों व गेस्ट हाउस मालिक पर हत्या,साक्ष्य मिटाने व आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है। वीडियो रिकॉर्डिंग में गेस्ट हाउस मालिक फायरिंग करता नजर नहीं आ रहा है।

एसएसपी ने गेस्ट हाउस मालिक कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सोमवार रात गेस्ट हाउस में सामर्थ के बर्ड-डे एवं मुंडन संस्कार की दावत में उसके पिता एडीओ पंचायत अरविंद कुमार चौधरी व चाचा अरुण कुमार ने नशे में धुत होकर लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की थी।
विज्ञापन


अरविंद नशे में इस कदर चूर था कि अपने रिवॉल्वर की छह गोलियां दागने के बाद भाई अरुण की लाइसेंसी पिस्टल लेकर डीजे पर थिरकते हुए फायरिंग करने लगा। पुलिस के अनुसार इसी दौरान पिस्टल की गोली चैंबर में फंस गई, जिसे दुरुस्त करते समय फायर हो गया।

गोली सीधे मासूम निखिल के सीने से पार हो गई। खून से लथपथ जमीन पर गिरे निखिल को देखकर मेहमानों में भगदड़ मच गई।

निखिल की मौत की खबर सुनकर पिता व परिवार वालों ने हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी करने की मांग की।

पिता रामू तिवारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एडीओ पंचायत अरविंद,अरुण चौधरी के साथ ही गेस्ट हाउस मालिक सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिवॉल्वर बंथरा ब्लाक के भटगांव में बतौर एडीओ पंचायत तैनात अरविंद के नाम है,जबकि पिस्टल का लाइसेंस अरुण के नाम है।

पुलिस का कहना है कि,वीडियो रिकार्डिंग में गेस्ट हाउस केमालिक सतीश यादव के फायरिंग करने का साक्ष्य नहीं मिला है। उधर,एसएसपी प्रवीन कुमार ने गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले में गेस्ट हाउस के मालिक की घोर लापरवाही सामने आई है।

हर्ष फायरिंग पर उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। निर्देश के बावूजद गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।  

कई और की पहचान,निरस्त होंगे लाइसेंस
सामर्थ के बर्थ-डे व मुंडन संस्कार पार्टी में हर्ष फायरिंग में कई और लोग शामिल थे,जिनकी पहचान हो गई है।

पुलिस के अनुसार वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करने वालों में सरोजनीनगर ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह,बंथरा भटगांव के ग्राम प्रधान हुकुमचंद्र,ग्राम विकास अधिकारी सरोजनीनगर ब्लॉक आरबी शर्मा,एडीओ सरोजनीनगर ब्लॉक आलोक चौधरी की पहचान हुई है।

पुलिस इन पर कार्रवाई का मन बना रही है। एसएसपी के अनुसार अरविंद व अरुण समेत वीडियो रिकॉर्डिंग से पहचान में आए सभी लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

इसके लिए जानकारी एकत्र की जा रही है। एसएसपी ने विवेचक को रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें