फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता हुए किशोर का शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Tue, 26 Jan 2021 04:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
मृतक दानिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेचक पंचम गांव के निकट मंगलवार को लापता हुए किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


कस्बे के बाईपास रोड बरदाही मोहल्ला निवासी दानिश (17) सोमवार को सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से अपने दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका मोबाइल भी स्विचऑफ जा रहा था।

पुलिस ने दानिश के पिता शमशेर को ददरी गांव के निकट एक लावारिस स्कूटी पाए जाने की सूचना दी। वो स्कूटी दानिश की ही थी। देर शाम पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणो ने चकपंचम गांव में रेलवे पटरी के निकट एक अज्ञात लाश होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की तो पाया कि शव  सोमवार को गायब हुए दानिश का है।

विज्ञापन

शरीर पर मिले चोट के निशान

मृतक के माथे, सिर और हाथों पर चोट के निशान थे। पिता शमशेर ने कोतवाली में तहरीर देकर दानिश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस दानिश के साथियों को बुलाकर पूछताछ कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को लापता हुए दानिश का शव चक पंचम गांव के निकट मिला है। जरूरी लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मृतक कस्बे के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें